बहन के घर आए व्यक्ति के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, PGI रैफर

Friday, Jun 16, 2017 - 09:11 PM (IST)

बी.बी.एन.: बद्दी में बहन के घर आया एक प्रवासी व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा यह छानबीन की जा रही है कि इस व्यक्ति को गोली क्यों मारी गई और किसने मारी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शत्रुघ्न बद्दी में बाईपास रोड पर फ्लैट के ग्राऊंड फ्लोर में रहने वाली अपनी बहन के पास आया था लेकिन जब वह वापस जाने लगा तो अचानक गोली चली और उसकी टांग में लग गई जिससे वह घायल हो गया। 

किसने चलाई गोली नहीं चला पता
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने चलाई और किस रंजिश के चलते चलाई। डी.एस.पी. बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने आम्र्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा यह छानबीन की जा रही है कि इस व्यक्ति को गोली क्यों मारी गई और किसने मारी।