देवस्थलों की यात्रा कर घर लौटे रहे श्रद्धालुओं के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, 4 घायल

Sunday, Jul 02, 2017 - 01:25 AM (IST)

अम्ब: मुबारिकपुर-चिंतपूर्णी रोड पर पड़ते घेबट-बेहड़ में हुए एक सड़क हादसे में झज्जर हरियाणा के 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहा श्रद्धालुओं से भरा एक टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक टिप्पर से टकरा गया। टैंपो में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें 4 श्रद्धालु सुरेश कुमार (45) पुत्र रोशन लाल, दलेल सिंह (46) पुत्र सूरज भान, पायल (14) पुत्री राम निवास व मौसम (17) पुत्र राम निवास जख्मी हो गए।  

2 घायल ऊना अस्पताल रैफर 
घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां से डाक्टर ने सुरेश कुमार व दलेल सिंह को ऊना अस्पताल रैफर कर दिया है। ये सभी निवासी मुंडाखेड़ा, बहादुरपुर व झज्जर (हरियाणा) के रहने वाले हैं तथा हिमाचल प्रदेश के देवस्थलों की यात्रा के बाद वापस अपने घरों को लौट रहे थे। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।