दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 2 महिलाओं की मौके पर मौत

Monday, Apr 08, 2019 - 11:54 AM (IST)

कुल्लू: कुल्लू जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिससे हादसे में 2 महिलाओं की मके पर ही मौत हो गई जबकि 4 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को बंजार अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय बोलेरो (एचपी 33 ई 3629) जलोड़ी दर्रा की ओर जा रही थी। चढ़ाई चढ़ते समय सोझा नामक जगह पर यह हादसा हुआ। गाड़ी सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि हादसे के समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे। इनमें तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ekta