दिल्ली की तर्ज पर आम पार्टी चेक कर रही लोगो का ऑक्सीजन लेबल

Monday, Sep 07, 2020 - 05:37 PM (IST)

सिरमौर : कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली की तर्ज पर अब जिला सिरमौर में आम आदमी पार्टी घर घर जाकर लोगों का ऑक्सीजन लेबल चेक कर रही है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। जिला मुख्यालय नाहन में आज आम आदमी पार्टी के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड नंबर 13 में लोगों के घर द्वार पर जाकर उनका ऑक्सीजन लेवल चेक किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल हाई या लो होता है तो उन्हें चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी जाती है और आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाते है ताकि कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके। शुरुआती तौर पर जिला को पार्टी द्वारा 20 ऑक्सीजन लेवल चेक करने की मशीनें दी गई है और दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक करने में जुटे हुए है।

फतेहपुर में भी खोले जाएंगे 5 ऑक्सीमीटर केंद्र, निशुल्क होगा टेस्ट

दूसरी ओर कांगड़ा में आम आदमी पार्टी संगठनात्मक जिला नुरपूर के विंग अध्यक्ष दुर्गेश कटोच ने बताया कि पार्टी द्वारा जल्द पांच ऑक्सीजन जांच केंद्र फतेहपुर में खोले जाएंगे। अब मंगलवार से यहां भी लोगों के टेस्ट करवाए जाएंगे। युवा विंग द्वारा 4 ऑक्सीजन केंद्र इन्दौरा में खोले गए। पंचायत अटाडहा में सुशील बेहल द्वारा, पंचायत टप्पा में सोहड़ा में भूप ठाकुर द्वारा, पंचायत राजा खासा के झंगराडा में ललित द्वारा और इसके इलावा 5 फतेहपुर में खोले जाएंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के गंभीर मामलों में सांस से संबंधित समस्याएं ही देखने को मिलती हैं। एक तरह से इसे ट्रिगर भी कहा जा सकता है। यह ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन की अधिक कमी खतरे की घंटी का संकेत है। इसके साथ मकडोली पंचायत में भी एक जांच केंद्र खोला गया है। उन्होंने बताया कि यह टेस्ट बिल्कुल निःशुल्क है। 

वहीं बड़सर में आम आदमी पार्टी द्वारा बडसर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के संयोजक मोतीराम निरंकारी द्वारा उपमंडल मुख्यालय में लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचने के लिए अभियान चलाया गया है। मोतीराम ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली से ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन जांचने की मशीनों को हिमाचल के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर यह मशीन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीमीटर द्वारा उनकी ऑक्सीजन का लेवल जांचने का प्रयास किया जाएगा लोगों को घर द्वार पर यह सुविधा मिलेगी। मैहरे बाजार में आज इस अभियान के तहत लोगों की ऑक्सीजन लेबल की जांच की गई। इस मौके पर कई लोगों को आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर भी सम्मानित किया गया।
 

prashant sharma