चालक-परिचालक का 34 महीनों का ओवर टाइम व रात्रि भत्ता लंबित

Thursday, Oct 14, 2021 - 05:08 PM (IST)

चम्बा (नीलम): हिमाचल पथ परिवहन निगम चम्बा के कर्मचारियों की गेट मीटिंग हुई। इस मौके पर संयुक्त समन्वय समीति के पदाधिकारी एवं समस्त परिवहन कर्मचारी उपस्थित रहे। इसमें कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने बताया कि निगम कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन आज दिन तक नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों को आॢथक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों को लंबित देय भत्ते जल्द बहाल किए जाए, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। जिसमें 2016 से 15 फीसदी डी.ए., जनवरी 2019 से 4 फीसदी, जुलाई 2016 से 5 व 6 फीसदी, जुलाई 2021 में 15 फीसदी चालक परिचालक का 34 महीनों का ओवर टाइम व रात्रि भत्ता लंबित है।

इसके अलावा सेवानिवृत कर्मचारियों की पैंशन ग्रेजुअटी क ियुटेशन  लीव इन कैश मैंट जी.पी.एफ. व मैडीसन भत्ता और कई प्रकार के एरियर का भुगतान समय पर न होना, पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाना, इन तमाम मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले डेढ़ महनों से आंदोलन पर उतरी है, लेकिन अब जक भी निगम प्रबंधन व  सरकार से सयुंक्त समन्यवय समीति को वार्ता के लिए नहीं बुलाया है। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समीति च बा के अध्यक्ष ओम शंकर ने बताया कि कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि 18 को काम छोड़ो आंदोलन पर रहेंगे और इससे आम जनमानस को हाने वाली परेशानी की पूरी जिम्मेदारी सरकार व परिहन निगम प्रबंधन की होगी। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कर्मवारियों को वार्ता के लिए बुलाया जाए, ताकि दिक्कतें कम हो सके।

 

Content Writer

Kaku Chauhan