अब 40 रूटों पर चलेंगी निगम व निजी बसें

Friday, Jul 05, 2019 - 10:47 AM (IST)

धर्मशाला : जिला कांगड़ा में ओवरलोडिंग को कम करने के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। जिला कांगड़ा के जिन क्षेत्रों में लोग बस सुविधा से वंचित हैं उन्हें जल्द ही बस सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए आर.टी.ओ. कांगड़ा ने जिला कांगड़ा के 40 रूटों को अडैंटिफाई किया है। अडैंटिफाई किए उक्त 40 रूटों पर जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम व निजी बसें चलाई जाएंगी। जिला कांगड़ा के 40 अडैंटिफाई रूटों पर चलाई जाने वाली अतिरिक्त बसों की सूची आर.टी.ओ. कांगड़ा ने शिमला उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।

25 फीसदी अतिरिक्त सवारियां बिठाने की नोटिफिकेशन नहीं हुई जारी

आर.टी.ओ. कांगड़ा की मानें तो अभी तक बसों में 25 फीसदी अतिरिक्त सवारियां बिठाने की नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है। हालांकि जब तक उच्च अधिकारियों द्वारा आर.टी.ओ. कार्यालय में बसों में अतिरिक्त सवारियां बिठाने की नोटिफिकेशन जारी नहीं की जाती तब तक जिला में ओवरलोङ्क्षडग के चालान काटे जाएंगे। बसों की ओवरलोङ्क्षडग के 153 चालान काटे गए हैं। उक्त चालानों में 12 चालान एच.आर.टी. की बसों के काटे गए हैं, जिनसे आर.टी.ओ. ने 85 हजार 200 रुपए जुर्माना भी वसूल किया है।

 

 

 

 

 

kirti