डैहर में नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, मरीजों का आंकड़ा 140 के पार

Friday, Aug 31, 2018 - 09:07 PM (IST)

मंडी (नीरज): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गोद लिए गांव डैहर में डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को जोनल अस्पताल में 46 लोगों के टैस्ट किए गए, जिनमें 11 मामले डेंगू के पॉजीटिव पाए गए हैं, जिसमें 1 मामला सरकाघाट क्षेत्र का है लेकिन यह व्यक्ति परवाणु में नौकरी करता है, जहां से उसे डेंगू फैला है। व्यक्ति घर आया था, जिसके बाद तबीयत बिगडऩे पर जोनल अस्पताल में व्यक्ति का टैस्ट किया गया तो उसमें डेंगू पॉजीटिव पाया गया। वहीं अन्य 10 मामले डैहर क्षेत्र के ही हैं। अब डैहर में डेंगू ग्रस्त मरीजों की संख्या 142 पहुंच गई है।

मरीजों का उनके घर में ही चल रहा उपचार
एम.ओ.एच. मंडी डा. दिनेश ठाकुर जोनल अस्पताल में शुक्रवार को 46 टैस्ट किए गए, जिनमें से 11 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। इसमें 10 मामले डैहर व एक मामला सरकाघाट क्षेत्र का है, जो परवाणु में नौकरी करता है, उसे वहां से डेंगू फैला है। पॉजीटिव आए मामलों में मरीजों का उनके घर में ही उपचार चल रहा है, साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है।

Vijay