जोगिंद्र शुक्ला को सौंपी जिला महामंत्री की कमान

Tuesday, Dec 03, 2019 - 10:57 AM (IST)

कुल्लू (दिलीप): प्रदेश में भाजपा संगठनात्मक दृष्टि से सभी जिलों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके तहत कुल्लू जिला में भी संगठनात्मक दृष्टि से भीमसेन शर्मा को दूसरी बार सर्वसम्मति से भाजपा जिलाध्यक्ष कुल्लू की कमान सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सांसद मंडी रामस्वरूप शर्मा, प्रदेश भाजपा महामंत्री राम सिंह, विधायक आनी किशोरी लाल सागर, विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद एवं विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश महिला सदस्य अनु ठाकुर, जिला सचिव योगेश वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन ठाकुर, आनी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त ठाकुर, प्रैस सचिव बुद्धि सिंह ठाकुर, रीना भारद्वाज, आशा ठाकुर, पिंकू ठाकुर, चुन्नी लाल ठाकुर, मदन शर्मा, इंद्र पाल, यश पाल व नटवर लाल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा ने जोगिंद्र शुक्ला को जिला महामंत्री की कमान सौंपी है। जोङ्क्षगद्र शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ व अनुभवी नेता है। वह समय-समय पर पार्टी को आगे ले जाने में अपना सहयोग देते रहते हैं। शुक्ला को जिला महामंत्री पद की कमान दूसरी बार सौंपी गई है। जोगिंद्र शुक्ला आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष भीम सेन शर्मा का आभार जताया है।
 

kirti