जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-कांग्रेस सरकार से न लोग खुश और न ही मंत्री-विधायक

Sunday, Feb 04, 2024 - 09:29 PM (IST)

धर्मशाला (सौरभ): कांग्रेस सरकार अपना एक चौथाई कार्यकाल पूरा कर चुकी है लेकिन प्रदेश और प्रदेश के लोगों का हित सरकार की प्राथमिकता में कहीं नहीं है। यह सरकार केवल अपने विधायकों और मंत्रियों को संतुष्ट करने में लगी हुई है। दूसरी तरफ लोग सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सड़कों पर उतर गए हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के विधायक और प्रमुख पदाधिकारी सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। इस सरकार से न लोग खुश हैं, न ही कांग्रेस के विधायक, मंत्री और उसके नेता। 

प्रदेश फारवर्ड की बजाय रिवर्स गियर में ले जा रही सरकार
जयराम ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश को फारवर्ड गियर की बजाय रिवर्स गियर में ले जा रही है। सरकार ने कर्ज लेने, विकास न करने के साथ ही लोगों से झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना डाला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 14 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस के पास लोगों को बताने के लिए एक भी काम नहीं है। कांग्रेस के लोग महज पूर्व भाजपा सरकार को कोस कर सरकार चलाना चाह रहे हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay