सिरमौर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Thursday, Apr 11, 2019 - 09:25 PM (IST)

श्री रेणुका जी: जिला सिरमौर में अफीम की खेती पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खैरी गांव में अफीम के 1354 पौधे बरामद किए हैं। एस.पी. सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने ईश्वर सिंह पुत्र बाल कृष्ण निवासी खैरी के खेत से 1354 पौधे अफीम के बरामद किए हैं। इतना ही नहीं आरोपी के कब्जे से 9.5 किलोग्राम चूरा-पोस्त व पौधे भी बरामद हुए।

एस.पी. ने बताया कि कुछ ही दिनों के भीतर जिला सिरमौर में अफीम की खेती पर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि नशे के अवैध सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा। एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Vijay