कुल्लू : बंजार इलाके में अफीम की खेती का पर्दाफाश, चरस की खेप के साथ 2 गिरफ्तार

Wednesday, Apr 19, 2023 - 04:52 PM (IST)

बंजार/सैंज/कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने बंजार इलाके में अफीम की अवैध खेती को लेकर 2 मामले दर्ज किए हैं तथा 42 हजार से अधिक अफीम के पौधों को भी नष्ट किया है। वहीं चरस बरामदगी के भी 2 केस दर्ज हुए। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 

पहले मामले में पुलिस की टीम ने पेचकना इलाके में 4 बिस्वा खेत में लगे 5 हजार अफीम के पौधे नष्ट किए। जांच में पेचकना क्षेत्र के मीर सिंह नामक व्यक्ति को नामजद किया गया है और जांच शुरू कर दी है। दूसरे मामले में वीठु कंडा में 42403 अफीम के पौधे नष्ट किए। यह खेती 4 बीघा जमीन में की गई थी। इसमें पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

तीसरे मामले में कुल्लू के अंगू डोभी में पुलिस ने सेस राम पुत्र बेली राम निवासी मनखडी कुल्लू को 25 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया, यह चरस करियाने की दुकान में पकड़ी गई। चौथे मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान भूतनाथ पुल के समीप नेपाली मनोज वितलू पुत्र दल बहादुर वितलू को 829 ग्राम चरसके साथ गिरफ्तार किया है। एसपी साक्षी वर्मा ने इन मामलों की पुष्टि की है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay