अवैध निर्माण पर खुली BBNDA की नींद, 3 उद्योगों को जारी किए नोटिस

Tuesday, Jul 31, 2018 - 12:06 PM (IST)

बी.बी.एन.: बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बी.बी.एन.डी.ए.) ने अवैध निर्माण करने पर 3 उद्योगों को नोटिस जारी किए जबकि एक उद्योग के बिजली व पानी के कनैक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं। उक्त उद्योग को बी.बी.एन.डी.ए. ने अवैध निर्माण को गिराने के नोटिस भी दिए थे, लेकिन अवैध निर्माण को नहीं गिराया, जिसके बाद अब यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार बी.बी.एन.डी.ए. ने झाड़माजरी, बरोटीवाला के 2 उद्योगों व कौंडी बद्दी के एक उद्योग को अवैध निर्माण करने पर नोटिस जारी किया है।

इसी तरह गांव भटेड़-बरोटीवाला में स्थित एक उद्योग प्रबंधन द्वारा अवैध निर्माण किया गया था लेकिन उद्योग प्रबंधन ने नोटिस मिलने के बावजूद भी इस अवैध निर्माण को नहीं गिराया। बी.बी.एन.डी.ए. के अतिरिक्त सी.ई.ओ. राजीव कुमार ने बताया कि गांव भटेड़-बरोटीवाला में एक उद्योग में अवैध निर्माण किया गया है, जिसको गिराने के लिए नोटिस दिए गए थे लेकिन उद्योग प्रबंधन ने अवैध निर्माण को नहीं गिराया। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता बद्दी व आई.पी.एच. के अधिशासी अभियंता नालागढ़ को उक्त उद्योग का बिजली व पानी के कनैक्शन काटने के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करने पर 3 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए।
 

kirti