ओम प्रकाश कटोच ने देविंद्र सिंह मनकोटिया को 169 मतों से पराजित किया

Tuesday, Nov 06, 2018 - 02:51 PM (IST)

धर्मशाला : कांगड़ा को-ऑपरेटिव प्राईमरी एग्रीकल्चर एंड रुरल डवलपमेंट बैंक में मनेजिंग कमेटी के लिए मतदान हुआ। धर्मशाला जोन में कुल 834 में से 496 मत पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान निदेशक पद के उम्मीदवार ओम प्रकाश कटोच को प्राप्त हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी देविंद्र सिंह मनकोटिया को 169 मतों से पराजित किया। अम्ब जोन से औरविंद चक्रवती 346 वोट से जीते। औरविंद चक्रवती को 465 मत मिले। औरविंद चक्रवती के प्रतिद्वंद्वी  लक्ष्मी जरयाल को 119 वोट पड़े। कुल 589 वोट पड़े। 5 वोट निरस्त हुए जबकि मत प्रतिशतता 21.66 रही। यहां 2957 में से केवल 589 मतदाताओं ने ही मताधिकार किया। भोरंज जोन से रोशन लाल 17 वोट से जीते। यहां पर 3 उम्मीदवार मैदान में थे। रोशनलाल को 248 तो पुरुषोतम को 231 वोट पड़े। कुल 253 वोट पड़े। 2 वोट निरस्त तो मत प्रतिशतता 12.82 रही।

553 मतदाता ने किया वोट

3999 मतदाताओं में से केवल 553 ने मतदान किया। नसीव सिंह को 72 मत प्राप्त हुए। देहरा जोन में जगमेल सिंह विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जोगिंद्र सिंह को 24 मतों से हराया। देहरा जोन में 16.73 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 8,793 में से 1225 मतदाताओं ने ही मतदान किया। विजेता जगमेल सिंह को 619 जबकि जोगिंद्र सिंह को 595 मत पड़े तथा 11 मत निरस्त हुए। बड़सर जोन में कमल नैन विजयी रहे हैं। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार दलजीत सिंह को 328 मतों से हरा दिया। बड़सर में 34.45 फीसदी मतदान हुआ। यहां पर 4817 में से 1347 मतदाताओं ने मतदान किया। 5 मत निरस्त हुए। बैंक के 3 जिला कांगड़ा, हमीरपुर व ऊना में कुल 6 जोन हैं। जोन एक ऊना में मनोहर लाल शर्मा पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। 

Jinesh Kumar