हवन करवाने वाले श्रद्धालु ही जा पाएंगे हवन कुंड तक : सुनील

Friday, Oct 15, 2021 - 10:40 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : अब हवन करवाने वाले श्रद्धालु ही हवन कुंड तक जाएंगे। सुरक्षा के मध्यनजर यह फैसला लिया गया है। गत दिवस अष्टमी के नवरात्रे के दौरान कांगड़ा मंदिर में एक श्रद्धालु के हवन कुंड में गिरने के बाद इस बात की चर्चा थी कि उसने हवन कुंड में छलांग लगा दी थी। डी.एस.पी. कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासी मनफल सिंह 67 ने गत दिवस ही पुलिस को बता दिया था कि उसे पता नहीं चला कि वह कैसे गिर गया। उसने वीरवार को पुलिस को बताया कि वह ध्यान में मगन था और अचानक व हवन कुंड में गिर गया था। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करते हुए मंदिर प्रशासन व पुजारी वर्ग से बात की तो किसी ने उसे छलांग लगाते हुए नहीं देखा। उन्होंने कहा कि मनफल का उपचार टांडा में चल रहा है। अधिक भीड़ होने की वजह से और सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने अब केवल उन्हीं को हवन कुंड तक जाने की इजाजत दी है जिन्होंने हवन करवाना है। आम श्रद्धालु वहां नहीं जा सकता है।
 

Content Writer

prashant sharma