रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर हुआ ऑनलाइन ठगी का शिकार, खाते से निकले 20 लाख

Friday, Dec 25, 2020 - 10:19 PM (IST)

पंचरुखी (तिलक): सेना से रिटायर्ड 87 वर्षीय ऑफिसर दियोग्रा निवासी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। किसी अज्ञात शातिर ने उनके बैंक खाते से 20 लाख रुपए 22 व 23 दिसम्बर की रात को निकाल लिए हैं। कान में कम सुनाई देने की वजह से रात को उन्हें कोई संदेश आने का पता नहीं चला। जब सुबह फोन की जांच की गई तो पाया कि पीएनबी शाखा पालमपुर में उनके खाते से लगभग 20 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए हैं। उनका खाता बैंक में करीब 40-45 साल से है। खाते में कोई ऑनलाइन नैट बैंकिंग नहीं गई है।

Vijay