ऑनलाइन धोखाधड़ी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, महिला के खाते से उड़ा लिए थे तीन लाख रुपए

Tuesday, Dec 24, 2019 - 12:42 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में जिला पुलिस की विशेष टीम ने झारखंड से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में एक महिला के अकाउंट से 3 लाख रुपए निकाल लिए गए थे जिसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस की स्पेशल टीम ने झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में छानबीन को आगे बढ़ाया। मामले में आरोपी बाबूलाल रविदास (19) पुत्र नवीन रविदास निवासी पीठा क्यारी निरसा जिला धनबाद झारखंड को भी धनबाद से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने फेक मोबाइल नंबर्स का इस्तेमाल करके एक फेक पेटीएम अकाउंट में बिमला नाम की महिला के 25 हजार का ट्रांजेक्शन किया था। पैसों को एक अन्य फेक पेटीएम अकाउंट में ट्रासंफर किया गया था। ये पैसे रोशन अग्रवाल नामक युवक के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Edited By

Simpy Khanna