वन रैंक वन पेंशन से सैनिकों को लाभ : ईरानी

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 05:14 PM (IST)

गगरेट: केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने ऊना जिला के गगरेट में नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जनसैलाब को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दे पर पी चिदंबरम के बयान पर वीरभद्र और राहुल की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, वन रैंक वन पेंशन से मोदी सरकार ने हिमाचल के एक लाख से ज्यादा पूर्व सैनिकों को लाभान्वित किया है।

चिदंबरम के बयान पर सीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल
चुनावी वींटर के समर चरम पर है, इसमें नेतागण एक दूसरे पर जमकर शब्दबाण छोड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऊना के गगरेट में कांग्रेस के नेताओं पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर पी चिदंबरम के बयान को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राहुल की चुप्पी पर सवाल भी उठाए।

सैनिकों को रिझाने का प्रयास
स्मृति ईरानी ने हिमाचल में सैनिकों को रिझाने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने सैनिकों के योगदान को जमकर भुनाया। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन को लागू कर हिमाचल के एक लाख से अधिक पूर्व सैनिकों को मोदी सरकार द्वारा लाभ दिए जाने का दावा भी किया। ईरानी ने अलग अंदाज़ में वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने वीरभद्र सिंह के अदालती मामलों की तरफ इशारा करते सेब ढुलाई द्वारा पैसा कमाने का आरोप जड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News