रंजिश के चलते भिड़े 2 गुट, तेजधार हथियार के हमले से एक की मौत

Saturday, Oct 24, 2020 - 10:59 PM (IST)

कुनिहार (नेगी): हरिपुर पंचायत में 2 गुटों में आपसी रंजिश के चलते विवाद हो गया। घटना के दौरान तेजधार हथियार से हमला हुआ, जिसके कारण 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई है। घायल अवस्था में तीनों को कुनिहार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिपुर क्षेत्र में 2 गुटों के बीच विवाद हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद में चाकू से हमला किया गया है।

Vijay