समीरपुर में सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक के साथ दर्जन भर लोग भाजपा में शामिल

Friday, Apr 02, 2021 - 07:52 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व का कमाल है कि रोजाना दर्जनों लोग कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री निवास स्थान समीरपुर में एक सेवानिवृत्त सैनिक के साथ-साथ दर्जन भर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री ने शामिल हुए सभी लोगों का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

उधर, शामिल हुए लोगों ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के चलते वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंनेे कहा कि वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं और आने वाले दिनों में सैकड़ों लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री के सान्निध्य में पार्टी में शामिल करवाएंगे।

भाजपा में टौणीदेवी क्षेत्र की पंचायत नाड़सी के ककडिय़ार गांव के सेवानिवृत्त सूबेदार बीएस राठौर, रतन चंद, सुरेश चंद, संदेश कुमारी, सरोता देवी, शशि पाल सहित अन्य लोग शामिल हुए। उक्त सभी सुजानपुर भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री के निवास स्थान पर पहुंचे थे।

Content Writer

Vijay