शादी समारोह से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौत-3 घायल

Sunday, May 13, 2018 - 08:29 PM (IST)

बंगाणा: हाईवे पर खुरवाईं में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना शनिवार देर रात डेढ़ बजे के करीब हुई। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की कार (PB 07AC-0030) में सवार 4 लोग एक शादी समारोह से रात को वापस होशियारपुर लौट रहे थे कि इस दौरान खुरवाईं में कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे के बाद घायलों को तत्काल ऊना अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर घायल केवल, सुरेश व मदन को उपचार दिया जा रहा है। मृतक व्यक्ति की पहचान विजय कुमार (39) निवासी डोलू के रूप में हुई है।


कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
दुर्घटना की सूचना मिलने पर बंगाणा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है। एस.एच.ओ. कमल नैन शर्मा के मुताबिक शनिवार देर रात डेढ़ बजे के करीब खुरवाईं के समीप एक कार पुल से टकरा गई, जिसमें एक कार सवार की मौत हो गई तथा 3 लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay