कांगड़ा में कोरोना से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, 7 दिन की बच्ची समेत 90 नए संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 30, 2021 - 07:59 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज अस्पताल टांडा में कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई। जिला में अब कोरोना संक्रमण से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 223 पहुंच गया है। पिछले 2 दिनों में ही जिला में 133 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें मंगलवार को रिड़ी जसवां के 9 मरीजों सहित 90 नए मामले जिला में सामने आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर तहसील के 70 व्यक्ति बुजुर्ग मरीज को 20 मार्च को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज हाइपरटैंशन से ग्रसित था और उनका प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जा रहा था, लेकिन मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। सोमवार को जिला में 43 मामले कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे और 33 मरीज स्वस्थ हुए थे। मंगलवार को 90 मामले सामने आए हैं और 29 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को सुग्घर पालमपुर की 21 व 17 वर्षीय युवतियां, 11 वर्षीय लड़का, 46 वर्षीय महिला, पालमपुर की 40 वर्षीय महिला, पीएमओ टम्बर का 22 वर्षीय युवक, रिड़ी तहसील जसवां के 53, 50, 55, 45, 69 वर्षीयव्यक्ति, 49 व 36  वर्षीय महिलाएं, 22 वर्षीय युवती, 13 वर्षीय लड़का, बढल का 28 वर्षीय युवक, ठोर की 36 वर्षीय महिला, 10 व 6 साल के बच्चे, डाडासीबा की 30 वर्षीय महिला और 8 वर्षीय बच्चा, सी/ओओसी यूनिट की 13 वर्षीय लड़की, एमएच योल की 42 वर्षीय महिला, सरोत्री बड़ोह के 38 वर्षीय व्यक्ति, कंदरोड़ी की 52 वर्षीय महिला, इंदौरा के 42 वर्षीय व्यक्ति, चमेटी तहसील रक्कड़ के 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

हमीरपुर भोटा के 33 वर्षीय व्यक्ति, पास्सू धर्मशाला के 27 वर्षीय युवक, सिविल बाजार धर्मशाला का 31 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा धर्मशाला का 26 वर्षीय युवक, नागल ऊना का 25 वर्षीय युवक, धर्मशाला की 30 वर्षीय महिला, कमांद कर्णघट्ट की 52 वर्षीय महिला, जगरूपनगर आलमपुर की 42 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवती, सरी वार्ड टांडा के 39 वर्षीय व्यक्ति और 35 व 56 वर्षीय महिलाएं, कांगड़ा के 65 वर्षीय व्यक्ति, संधोल मंडी की 46 वर्षीय महिला, खोली कांगड़ा के 44 वर्षीयव्यक्ति, डोहग देरियां की 22 वर्षीय युवती, बरुणा धानग की 19 वर्षीय युवती, बैजनाथ के 76 वर्षीय महिला, मझैरना बैजनाथ का 20 वर्षीय युवक, 67 वर्षीय व्यक्ति, रोड़ रैहन के 40 वर्षीय व्यक्ति, अजीजपुर सुजानपुर पंजाब का 23 वर्षीय युवक, हटपनजाले कुथांडल के 64 वर्षीय व्यक्ति, छत्तर के 70 वर्षीय व्यक्ति, हटपंग गोलवां के 45 वर्षीय व्यक्ति, रैहन की 42 वर्षीय महिला, बलाह ज्वाली के 48 वर्षीय व्यक्ति, जसूर के 31 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा सूरियां के 57 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा ढन के 62 वर्षीय व्यक्ति, हरिपुर के 80 वर्षीय व्यक्ति, मेन बाजार दौलतपुर खास कांगड़ा के 35 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय महिला व 7 दिन की बच्ची, सिद्धपुर धर्मशाला के 75, 59, 59 वर्षीय व्यक्ति, पंतेहड़ गलियां की 38 वर्षीय महिला, अब्दुलापुर के 38 वर्षीय व्यक्ति, पटोला के 24 व 26 वर्षीय युवक व 85 वर्षीय महिला, शीला चौक के 48 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला के 42 साल वर्षीय व 38 वर्षीय महिला, औंद नूरपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति, डूंगा बाजार कांगड़ा वार्ड-9 की 13 वर्षीय लड़की, चुवाड़ी की 21 वर्षीय युवती, कोतवाली बाजार धर्मशाला के 37 वर्षीय व्यक्ति, रेहालपुर की 70 व 52 वर्षीय महिलाएं व 28 वर्षीय युवक, मंधल दौलतपुर कांगड़ा की 42 वर्षीय महिला, बंडी नागनपट्ट धर्मशाला की 65 वर्षीय महिला, जयंती विहार कांगड़ा की 9 वर्षीय बच्ची, 5 वर्षीय बच्चा, लोहना की 54 वर्षीय महिला, सरोल बंगाणा ऊना की 23 वर्षीय युवती, किरपाल नादौन हमीरपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति, पासू की 72 वर्षीय महिला, टांडा अस्पताल के 54-54 वर्षीय व्यक्ति और आईमा पालमपुर के 49 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

एक सप्ताह में 400 से अधिक नए मामले

जिला कांगड़ा में पिछले एक सप्ताह में 22 से 28 मार्च तक ही 400 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इस समयावधि के दौरान स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा 169 रहा। इसके अलावा पिछले सप्ताह जिला में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों ने भी दम तोड़ा। जिला में अभी तक 9483 कुल कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा सामने आया, जिनमें से 8711 स्वस्थ हुए तथा 223 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिला में एक्टिव केस का आंकड़ा 547 हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News