ऊना में कोरोना से एक की मौत, 6 बच्चों सहित 88 लोग पॉजिटिव

Friday, Apr 16, 2021 - 11:03 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना संक्रमण की चपेट में बच्चों का आना लगातार जारी है। बुधवार के आरटी-पीसीआर और शुक्रवार के रैपिड एंटीजन टैस्टों की रिपोर्ट में 6 बच्चे भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक वर्ष से लेकर 11 वर्ष की उम्र तक के बच्चे शामिल हैं। शुक्रवार को हुए रैपिड टैस्टों में 49 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं वहीं बुधवार को हुए आरटी-पीसीआरसैंपलों की रिपोर्ट में 36 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दौलतपुर चौक के 60 वर्षीय व्यक्ति की कोराना संक्रमण के चलते मौत हो गई है।

शुक्रवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में पॉजिटिव पाए गए 49 लोगों में धर्मपुर से 49 वर्षीय पुरुष, ऊना के वार्ड नंबर-9 से 4 वर्षीय बच्चा, दौलतपुर से 25 वर्षीय पुरुष, पालकवाह से 62 वर्षीय महिला, मैहदवाणी पंजाब से 26 वर्षीय पुरुष, आदर्श नगर ऊना से 22, 34 व 47 वर्षीय 3 महिलाएं व 52 वर्षीय पुरुष, त्यासर से 25 वर्षीय पुरुष, अजौली से 55 वर्षीय पुरुष, 46 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय बच्चा, पीएनबी संतोषगढ़ से 36 वर्षीय पुरुष, कोटलाकलां से 24 व 41 वर्षीय 2 पुरुष, जखेड़ा से 49 वर्षीय पुरुष, औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर से 57 व 60 वर्षीय 2 पुरुष, मैहतपुर बसदेहड़ा से 17 वर्षीय किशोर, चताड़ा से 36 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर-4 से 31 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 55 वर्षीय पुरुष, टक्का रोड ऊना से 32 वर्षीय पुरुष व 5 वर्षीय बच्चा, प्रेम नगर ऊना से 64 वर्षीय पुरुष, चकमोह से 40 वर्षीय पुरुष, मलाहत से 26 वर्षीय युवक, टक्का से 25 वर्षीय पुरुष, वनगढ़ से 28 वर्षीय पुरुष, टक्का रोड ऊना भैरा से 29 वर्षीय पुरुष, अघलौर से 26 वर्षीय पुरुष, बहेड़ी से 34 वर्षीय महिला, मैड़ी से 46 वर्षीय पुरुष, कलरूही से 40 व 65 वर्षीय पुरुष, पंजोआ से 34 वर्षीय पुरुष, कुठियाड़ी से 39 वर्षीय पुरुष व 11 वर्षीय बच्ची, चिंतपूर्णी से 42 वर्षीय पुरुष, खडोह से 39 वर्षीय पुरुष, कलोह से 40 वर्षीय पुरुष, दौलतपुर चौक से 22 व 32 वर्षीय 2 पुरुष व 5 वर्षीय एक बच्चा, अम्बोआ से 21 व 40 वर्षीय 2 पुरुष और अमलैहड़ से 51 वर्षीय पुरुष शामिल है।

बुधवार के सैंपलों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव आए 36 लोगों में अम्ब ठठल के अकरोट गांव से 29 वर्षीय महिला व उसका बच्चा, चक्कसराय की 49 वर्षीय महिला, चक्कसराय के कोटला की 40 वर्षीय महिला, चुरुड़ू का 55 वर्षीय पुरुष, अकरोट का 62 वर्षीय पुरुष, कटोहड़ खुर्द का 32 वर्षीय पुरुष, ऊना के बसोली की 21 वर्षीय युवती, गगरेट के वार्ड नंबर-3 का 30 वर्षीय पुरुष, अप्पर भंजाल का 42 वर्षीय पुरुष, गगरेट के वार्ड नंबर-7 की 10 वर्षीय बालिका व 55 वर्षीय महिला, दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर-3 की 39 वर्षीय महिला, पिरथीपुर की 65 व 47 वर्षीय 2 महिलाएं, गगरेट के वार्ड नंबर-3 की 57 वर्षीय महिला, बड़ोह का 50 वर्षीय पुरुष, गगरेट के वार्ड नंबर-7 का 45 वर्षीय पुरुष, हरोली के बढेड़ा से 8 वर्षीय बच्चा, बीटन से 23 वर्षीय युवक, दुलैहड़ का 36 वर्षीय पुरुष, बढेड़ा की 47 वर्षीय महिला, पंजावर से 26 वर्षीय युवक, सैंसोवाल का 44 वर्षीय पुरुष, प्रेम नगर ऊना के 55 वर्षीय व्यक्ति सहित उसके 25 व 15 वर्षीय 2 बेटे, वार्ड नं. 3 ऊना से 58 वर्षीय पुरुष व 21 वर्षीय युवक, भैरा का 53 वर्षीय पुरुष, ऊना का 90 वर्षीय वृद्ध, बढेड़ा से 35 वर्षीय पुरुष, लोअर अरनियाला से 61 वर्षीय पुरुष, डंगोली से 44 वर्षीय पुरुष तथा बंगाणा के डीहर से 50 वर्षीय पुरुष व 37 वर्षीय महिला शामिल है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि नए मरीजों के इलाज को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। लोगों को भी काफी एहतियात रखने की जरूरत है।

Content Writer

Vijay