कांगड़ा में 45 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, 88 नए पॉजिटिव मामले

Thursday, Dec 17, 2020 - 09:51 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, वहीं जिला में 88 नए कोरोना मरीज भी सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि पालमपुर के सुंगल के 45 वर्षीय व्यक्ति सिविल अस्पताल में 14 दिसम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया था। मरीज को एकदम से सांस लेने की परेशानी हुई। मरीज को 108 के माध्यम से धर्मशाला कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सीएमओ ने बताया कि वीरवार को सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 64 वर्षीय व्यक्ति व 68 वर्षीय महिला, इच्छी कांगड़ा के 31 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला स्थित बौद्ध का 7 वर्षीय व्यक्ति, बनोई शाहपुर के 30 वर्षीय व्यक्ति, जरोट तहसील ज्वाली की 65 व 48 वर्षीय महिलाएं, दुराना तहसील ज्वाली के 35 व 60 वर्षीय व्यक्ति, कटोरा के 46 वर्षीय व्यक्ति, हरनोट कांगड़ा के 65 वर्षीय व्यक्ति, बगली कांगड़ा के 36 व 77 वर्षीय व्यक्ति, न्यू मटौर के 43 वर्षीय व्यक्ति, केरना नूरपुर के 39 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 9 नूरपुर का 10 वर्षीय बच्चा व 45 वर्षीय व्यक्ति, जसूर कांगड़ा के 29 वर्षीय युवक, करनाला नूरपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, पंजाड़ा नूरपुर के 56 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा जसूर नूरपुर की 23 वर्षीय युवती, देहरा की 57 वर्षीय महिला, खोला हमीरपुर के 76 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा सूरियां की 18 वर्षीय युवती, इच्छी की 49 वर्षीय महिला, उस्तेहड़ बैजनाथ के 45 वर्षीय व्यक्ति, कलोहा रक्कड़ के 40 वर्षीय व्यक्ति, भटोली तहसील फतेहपुर की 47 वर्षीय महिला, जदरांगल के 57 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा सूरियां के 48 वर्षीय व्यक्ति, सैकेंड आईआरबीएन सकोह के 25 वर्षीय युवक, डूहक की 72 वर्षीय महिला, तियारा की 25 वर्षीय युवती व 21 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय महिला, रमेहड़ भवारना के 82 वर्षीय व्यक्ति, चोदरू बैजनाथ की 65 वर्षीय महिला व गदियाड़ा डरोह के 64 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में वीरवार को 87 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Vijay