कांगड़ा में कोरोना से एक और मौत, 2 छात्रों सहित 23 नए पॉॅजिटिव मामले

Sunday, Mar 21, 2021 - 09:46 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में रविवार को 2 छात्रों व स्कूल कर्मी सहित 23 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, साथ ही एक मरीज की मृत्यु भी हुई है। जिला में कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 217 हो गया है। रविवार को 5 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अभी तक 8947 कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 8480 स्वस्थ तथा 217 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 248 एक्टिव मरीज जिला कांगड़ा में हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को कंडवाड़ी पालमपुर की 68 साल की महिला, तेहली हवेली पुणे की 32 साल की महिला, निजी स्कूल की 16 साल की लड़की, एलटीडब्ल्यूए गैंगकी के 41 साल के व्यक्ति, गाटला गांव की 42 साल की महिला, 77 साल के व्यक्ति, 76 साल की महिला, 42 साल के व्यक्ति तथा 13 साल का लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा सुलियाली नूरपुर का 21 साल का युवक, चलाली का 20 साल का लड़का, गोराट कटरोटी के 34 साल के व्यक्ति, गुब्बर लपियाणा के 29 साल के युवक, बदूही की 19 साल की युवती, ढोलपुर फतेहपुर की 24 साल की युवती, कुंसल बैजनाथ की 53 साल की महिला, राजकीय गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल ज्वालामुखी की 50 साल की महिला, चमराल फतेहपुर के 43 साल के व्यक्ति, बोहण वार्ड नंबर-6 की 54 वर्षीय महिला, खल्ली झंगकाटी चम्बा की 55 वर्षीय महिला, अंबधा जिला ऊना के 82 वर्षीय बुजुर्ग और योल के 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Content Writer

Vijay