कांगड़ा में कोरोना से एक की मौत, 21 नए मामले

Saturday, Mar 13, 2021 - 08:18 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में शनिवार को 62 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। रक्कड़ तहसील के अंतर्गत गरली निवासी उक्त मरीज को 12 मार्च को डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। मरीज का प्रोटोकॉल के अनुसार टीएमसी में उपचार चल रहा था लेकिन शनिवार सुबह 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।

वहीं शनिवार को जिला में 21 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शनिवार को देहरा के राजगढ़ वार्ड नंबर-1 का 35 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय महिला, लोअर सुनहेत के 87 वर्षीय बुजुर्ग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भटोली फकोरियां की 46 वर्षीय महिला, रेहन फतेहपुर की 40 वर्षीय महिला, फतेहपुर की 30 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय व्यक्ति व 6 वर्षीय लड़का, डरोह का 34 वर्षीय व्यक्ति तथा मरहेड़ बारी कलां की 60-60 वर्षीय 2 महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

इसके अलावा बघेड़ा जरोट का 74 वर्षीय व्यक्ति, गोपालपुर की 16 वर्षीय लड़की, जसाई बड़ोह का 74 वर्षीय व्यक्ति, हरिपुर के बणघटी की 38 वर्षीय महिला, सगूर बैजनाथ का 69 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा के बाबो का 27 वर्षीय युवक, ज्वालामुखी के गंतौर का 22 वर्षीय युवक, रक्कड़ के गरली की 62 वर्षीय महिला, परागपुर के गरली की 5 वर्षीय बच्ची तथा नूरपुर सुलियाली का 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में शनिवार को 6 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Content Writer

Vijay