पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति, 5.53 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

Tuesday, Dec 08, 2020 - 10:13 PM (IST)

बिलासपुर (प्रकाश): सुरक्षा शाखा बिलासपुर की टीम ने गश्त के दौर एक व्यक्ति से 5.53 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षा शाखा बिलासपुर के अन्वेषणधिकारी हैड कांस्टेबल संजीव पुंडीर, केवल किशोर व आरक्षी सुशील बिलासपुर शहर में गश्त पर थे। जब वे लुहणू मैदान में पहुंचे तो पीपल के पेड़ के नजदीक खड़ा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अपनी आंखें चुराने लगा और भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने अपनी पैंट की जेब से कोई वस्तु निकालकर कुछ दूरी पर फैंक दी। वहीं पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके द्वारा फैंकी गई वस्तु को भी बरामद कर लिया। जब पुलिस कर्मचारियों ने उस वस्तु को खोलकर देखा तो उसमें 5.53 ग्राम अफीम बरामद हुई। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay