पुलिस ने घर पर मारा छापा, 3.82 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार

Friday, Mar 26, 2021 - 04:13 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब पुलिस ने स्तोथर गांव में स्थित एक घर में छापेमारी कर चिट्टा (हैरोइन) बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात्रि करीब 11:30 बजे गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई कुलविन्द्र सिंह की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने गांव स्तोथर में स्थित एक घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घर से 3.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी ओम प्रकाश (44) के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

Content Writer

Vijay