19.18 ग्राम चरस के साथ एक धरा, पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 06:43 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश): ज्वालाजी पुलिस ने बीती रात 19.18 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चरस के साथ पकड़े व्यक्ति की पहचान जीवन कुमार उर्फ लखपति निवासी चौकी व डाकघर गगड़ूही के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बीती रात करीब 11 बजे नादौन मार्ग की ओर गश्त के दौरान जब उक्त व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई।

3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

इस सबंध में पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डी.एस.पी. तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।

पहले भी कई गतिविधियों में संलिप्त रहा है आरोपी

सूत्रों के अनुसार उक्त व्यक्ति पहले भी कई अन्य गतिविधियों में संलिप्त पाया जा चुका है। इसके साथ ही काफी समय से उक्त व्यक्ति भी पुलिस की राडार में चल रहा था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News