पुलिस को देखकर भागा व्यक्ति चरस के साथ गिरफ्तार

Wednesday, Nov 11, 2020 - 07:05 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत नारकोटिक्स सैल ने बुधवार को कांगड़ा बाईपास पर सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति से चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स सैल के डीएसपी कार्यालय कांगड़ा द्वारा मुख्य आरक्षी हरीश सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कांगड़ा बाईपास पर छोटा हरिद्वार सुधार सभा मंदिर के गेट के पास सड़क पर एक व्यक्ति प्रजेंद्र सूद (43) निवासी डूगा बाजार बैठा था। पुलिस को देखकर उक्त व्यक्ति भागने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उससे 16.99 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Vijay