पुलिस ने नाकांबदी के दौरान पकड़ी नशे की खेप, एक गिरफ्तार

Thursday, Dec 27, 2018 - 09:40 PM (IST)

चम्बा: बुधवार की शाम को पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीम ने एक व्यक्ति को 502 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों धरा। पुलिस थाना चम्बा में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस उक्त आरोपी से इस मामले से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल करने का प्रयास करेगी।

आरोपी के बैग से बरामद हुई चरस

उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को पुलिस चौकी सुल्तानपुर की एक टीम ने रात के करीब पौने 9 बजे भटालवा मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति के पास मौजूद बैग से 502 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान सोनू कुमार पुत्र मनसा राम निवासी गांव अघार डाकघर खूंडेल तहसील चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Vijay