नालागढ़ में 1.977 किलोग्राम भुक्की बरामद, एक गिरफ्तार

Friday, Jun 09, 2023 - 10:46 PM (IST)

बीबीएन (ब्यूरो): नालागढ़ में पुलिस ने नशीले पदार्थ भुक्की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ द्वारा यह करवाई अमल में लाई गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नालागढ़ के जगातखाना में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी चमन लाल निवासी गांव जगातखाना, तहसील नालागढ़ जिला सोलन के कब्जे से 1.977 किलोग्राम भुक्की बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

 

Content Writer

Vijay