पुलिस ने गुप्त सूचना पर मारा छापा, शराब की 180 बोतलों सहित एक धरा

Friday, Dec 07, 2018 - 10:40 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): बिलासपुर पुलिस को नशा विरोधी अभियान के तहत रौड़ा सैक्टर में गुप्त सूचना के आधार एक व्यक्ति से छापामारी के दौरान 180 शराब की बोतलें पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर के एस.पी. अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सदर पुलिस दल ने एस.आई. भूपेंद्र के नेतृत्व में स्थानीय शहर के रौड़ा सैक्टर में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से अवैध रूप से रखीं अंग्रेजी शराब की 180 बोतलें बरामद की हंै। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Vijay