UP Police की पांवटा साहिब में दबिश, 2 करोड़ के Fraud मामले में 5 गिरफ्तार

Sunday, Jul 14, 2019 - 06:20 PM (IST)

पांवटा साहिब: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को पांवटा साहिब के एक निजी होटल से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी यहां छुपे थे लेकिन पुलिस ने अचानक छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के नुकर थाने के अंतर्गत शुक्रवार को 5 बदमाशों ने 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की थी और मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस को मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए तलाश शुरू की थी।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़े आरोपी

उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी मोबाइल लोकेशन निकाली, जिसके बाद आरोपियों की लोकेशन पांवटा साहिब की निकली तथा रविवार को पांवटा साहिब पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ एक निजी होटल में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांवटा साहिब के थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ यू.पी. की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे 5 आरोपियों को एक निजी होटल से गिरफ्तार किया है।

Vijay