18 बीघा भूमि पर डेढ़ लाख अफीम के पौधे बरामद, कुल्लू पुलिस ने दर्ज किए 5 मामले

Friday, May 07, 2021 - 03:39 PM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन/बुद्धि सिंह): जिला कुल्लू के विभिन्न जगह पर कुल्लू पुलिस की टीम ने 18 बीघा भूमि पर डेढ़ लाख अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी अफीम के पौधों को नष्ट कर लिया है। वहीं पांच मामले भी दर्ज किए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सैंज के भिठू कण्डा पहाड़ी पर पंहुची। वहां पुलिस ने देखा कि खेतो में अफीम उगाई हुई है और मकान के साथ निचले व साईड में लगती जमीन करीब 17 खेतों में अफीम की खेती की गई है। इस मामले में पुलिस ने हुक्मी राम निवासी गांव भिठू कण्डा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वही, दूसरे मामले में इसी गांव में 2 बीघा में अफीम की खेती पाई गई जो ठाकुर दास निवासी गांव व्रैहण ने की थी। पुलिस ने खेत मे 30 हजार अफीम के पौधों की नष्ट किया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।  

तीसरे मामले में भी पुलिस टीम ने इसी गांव में मकान के साथ निचले व साईड में लगती जमीन करीब 3 बीघा में अफीम की खेती पाई। जो किशोरी लाल निवासी गांव व्रैहण सैंज ने की थी। आरोपी के खेत से 23500 अफीम पौधे बरामद किए गए। चैथे मामले में  इसी गांव में करीब 1.5 बीघा में अफीम की खेती करनी पाई गई। जो अमीर चंद निवासी गांव व्रैहण सैंज ने की थी। इस खेत में पुलिस टीम ने 21000 अफीम पौधे बरामद किए। पांचवे मामले में उपमंडल आनी की लुहरी चैकी पुलिस टीम गाहना गांव पहुंचीं तो पता चला कि श्याम सिंह निवासी ग्राहना आनी ने अपने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती की है। खेतों में उगाई अफीम के करीब 507 अफीम पौधे बरामद किए गए। एचपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि  इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वही नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Content Writer

prashant sharma