ट्रैक्टर के नाले में गिरने से एक की दर्दनाक मौत, 2 घायल

Wednesday, May 17, 2017 - 01:34 AM (IST)

जंजैहली: जंजैहली घाटी के जंजैहली-छतरी मार्ग पर एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जब ट्रैक्टर छतरी से कुथाह मेले के लिए झूले का सामान ला रहा था तो अचानक रैलचौक के झालरू नाले में ट्रैक्टर गिर गया। इस हादसे में अवतार सिंह उर्फ बब्बू पुत्र पूर्ण चंद निवासी खलचियां जिला अमृतसर की मौके पर मौत हो गई जबकि साहिब सिंह अमृतसर और उमेश कुमार लुधियाना घायल हो गए। जंजैहली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एस.आई. गोपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचित कर दिया और दोनों घायलों का उपचार जंजैहली स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।