बीमा पॉलिसी के नाम पर शिक्षक से 8.45 लाख ठगे

Monday, Jan 23, 2017 - 01:33 AM (IST)

सुंदरनगर: बी.बी.एम.बी. कालोनी में रहने वाले एक शिक्षक के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर 8.45 लाख रुपए की ठगी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार भूपाल सिंह ठाकुर जोकि शिक्षक हैं, ने बी.एस.एल. पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने आई.सी.आई.सी.आई. प्रूडैंशियल लाइफ इंश्योरैंस कंपनी की बीमा पॉलिसी दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से खरीदी थी। इस दौरान कंपनी के कार्यकारी अधिकारी अखिल त्यागी के कहने पर उन्होंने कंपनी के खाते में पहले 45 हजार रुपए जमा करवाए फिर बाद में उनकी मांग पर 8 लाख रुपए और जमा करवाए मगर जब उक्त कंपनी से पत्राचार किया गया तो कंपनी का पता फर्जी पाया गया। डी.एस.पी. संजीव भाटिया ने उक्त मामला दर्ज होने की पुष्टि करते हुए कहा कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी गई है।