20 को होगा नगर निगम धर्मशाला की सीटों के आरक्षण का निर्धारण

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 05:17 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि नगर निगम के सदस्यों की सीटों के आरक्षण का निर्धारण 20 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे उनके कार्यालय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम 2012 के नियम-10 तहत इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि 20 अक्तूबर को नगर निगम धर्मशाला के 3 प्रमुख व्यक्तियों और राज्य सरकार के 3 राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News