वृद्ध ने उठाया खौफनाक कदम, मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को लगाई आग

Friday, Apr 21, 2017 - 08:58 PM (IST)

कांगड़ा: शुक्रवार सुबह एक 75 साल के बुजुर्ग ने खुद को आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्ञान चंद निवासी पुराना कांगड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार फायर ऑफिसर कांगड़ा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि उन्हें शुक्रवार सुबह सवा 5 बजे फोन आया कि पुराना कांगड़ा के एक मकान में आग लगी है, जिसके तुंरत बाद वह दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह मकान बुजुर्ग ज्ञान चंद का है जोकि अपनी पत्नी व बहू के साथ उसमें रहता था जबकि बेटा दुबई में रहता है। परिजनों के अुनसार उक्त बुजुर्ग व्यक्ति बरामदे में सोया था और पता नहीं कब मकान के ऊपर बने शैड में चला गया।

मानसिक रोगी था ज्ञान चंद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद सुबह उठकर मकान की ऊपरी मंजिल पर बने शैड में गया और वहां खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा ली। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति मानसिक रोगी था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।