वृद्ध ने पुल से छलांग लगाकर दी जान, लोगों में मची अफरा-तफरी

Saturday, Feb 17, 2018 - 11:23 PM (IST)

मंडी: शहर के विक्टोरिया पुल से एक वृद्ध ने शनिवार सुबह ब्यास नदी में छलांग लगा अपनी जान दे दी। वृद्ध की पहचान धर्म सिंह (92) पुत्र चूहा राम निवासी स्कूल बाजार के रूप में हुई है। धर्म सिंह का कुछ माह पहले ब्रेन ट्यूमर का आप्रेशन हुआ था। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह हर रोज सुबह की सैर करने जाते था। शनिवार सुबह भी वह घर से सैर के लिए निकला था। करीब सवा सात बजे उक्त वृद्ध विक्टोरिया पुल के पास पहुंचा और ब्यास नदी में छलांग लगा दी, जिससेआसपास सुबह की सैर कर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उक्त बुजुर्ग को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी सदर सुनील कुमार का कहना है कि शव का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।