CCF और ACCF तक के अधिकारियों पर गाज गिरना तय

Saturday, Jun 02, 2018 - 10:19 AM (IST)

शिमला : शिमला के साथ लगते कोटी रेंज में हुए 400 से अधिक अवैध पेड़ कटान मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वन विभाग के कर्मचारियों के बाद अब 4 उच्च अधिकारियों पर भी गाज गिरना तय माना जा रहा है। जल्द ही सी.सी.एफ. और ए.सी.सी.एफ. तक अधिकारियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारी रेंजर, डिप्टी रेंजर व एक गार्ड पर शिकंजा कसा है। 


इस जंगल में पेड़ों का कटान 3
उल्लेखनीय है कि वन विभाग के इस जंगल में पेड़ों का कटान पिछले 4 साल से गुपचुप तरीके से हो रहा था। इस पर हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए प्रधान सचिव वन को यह बताने के आदेश दिए थे कि इस मामले में लिप्त दोषी वन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। कोटी रेंज में पेड़ काटने का यह मामला 12 जनवरी, 2018 को सामने आया था। यह मामला तब उजागर हुआ था जब उक्त बीट का फोरैस्ट गार्ड हरि सिंह रिटायर्ड हुआ और नए गार्ड पवन ने बीट संभाली। गार्ड की शिकायत पर वन विभाग की टीम ने शलोट गांव के साथ लगते जंगल में 400 से अधिक पेड़ों के कटे ठूंठ पाए।   
 

kirti