आपातकालीन संचालन केंद्र में अधिकारी नियुक्त, रोटेशन के आधार पर 24 घंटे देंगे सेवाएं

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 06:43 PM (IST)

नाहन (ब्यूरो): जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी सिरमौर डा. आरके परूथी ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति और आम जनता को आवश्यक सहायता प्रदान करने की दृष्टि से जिला आपातकालीन संचालन केंद्र 1077 में जिले के अधिकारियों को प्रभारी, नोडल अधिकारी तथा चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है जो कि रोटेशन के आधार पर 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि जिला अपातकालीन संचालन केन्द्र 1077 में चिकित्सा अधिकारी के रूप में 4 चिकित्सा अधिकारी और एक सहायक चिकित्सा अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अश्वनी पुण्डीर 21 मई को प्रात: 8 से सायं 8 बजे तक तथा 22 से 25 मई तक प्रात: 8 से सायं 2 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अंजु पुण्डीर 22 से 25 मई तक सायं 2 से रात्रि 8 बजे तक, चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अंजली साप्रा 26 से 31 मई तक प्रात: 8 से सायं 2 बजे तक और चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रदीप शर्मा 26 से 31 मई तक सायं 2 से रात्रि 8 बजे तक आपातकालीन संचालन केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। सहायक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र 21 से 31 मई तक रात्रि 8 से प्रात: 8 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

डीसी ने बताया कि नोडल अधिकारी के रूप में जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर विवेक अरोड़ा 21 से 31 मई तक प्रात: 8 से सायं 2 बजे तक, तहसीलदार  राजेश तोमर दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक तथा नायब तहसीलदार गोपी चन्द डोगरा रात्रि 8 से प्रात: 8 बजे तक सेवाएं देगे। इसके अतिरिक्त नारायण चौहान जिला राजस्व अधिकारी को जिला आपातकालीन संचालन केंद्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आपातकालीन संचालन केन्द्र 1077 द्वारा दैनिक आधार पर संक्षिप्त रिपोर्ट जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति को प्रेषित की जाएगी। केंद्र के प्रभारी समिति के सदस्यों या जिले के किसी अन्य अधिकारी के साथ बातचीत करने के उपरांत शिकायतकत्र्ता को सूचित करने के लिए व्यवस्था करेंगे और इस बारे में उचित रिकॉर्ड भी रखेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News