J&K के 2 युवकों की शर्मनाक करतूत, Instagram पर अपलोड कर दीं विवाहिता की आपत्तिजनक तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 07:46 PM (IST)

तीसा (सुभानदीन): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के तहत पुलिस थाना तीसा में साइबर अपराध और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर जम्मू-कश्मीर के 2 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्त्ता ने बताया कि मोहर सिंह और नरेश कुमार निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर ने उसकी पत्नी की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। आरोपियों ने उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं। पीड़ित पति का आरोप है कि आरोपी अब उसे और उसकी पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। 

शिकायत के अनुसार आरोपी अब महिला की अन्य आपत्तिजनक तस्वीरों को भी सार्वजनिक करने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की लगातार धमकियां दे रहे हैं। शिकायत मिलने के तुरंत बाद तीसा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करें और किसी भी प्रकार के साइबर उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News