BJP की अनदेखी के बाद OBC वर्ग ने कांग्रेस के सामने रखी ये बड़ी मांग, पढ़ें खबर

Monday, Mar 25, 2019 - 04:20 PM (IST)

धर्मशाला (नृपजीत निप्पी): घृत बाहती चाहंग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष श्रीकंठ चौधरी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में ओ.बी.सी. वर्ग से किसी भी मंत्री नहीं बनाया गया था, जिसका खमियाजा वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतना पड़ा है जबकि पूर्व में ओ.बी.सी. वर्ग से सरकार कोई भी हो 2 या 3 मंत्री बनते रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओ.बी.सी. समुदाय अपने हक की लड़ाई लड़ता आया है और हकों के लिए आगे भी लड़ता रहेगा और अपना हक लेकर रहेगा।

भाजपा ने की ओ.बी.सी. वर्ग को किया नजरअंदाज

सोमवार को धर्मशाला में प्रैस वार्ता में श्रीकंठ चौधरी ने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में ओ.बी.सी. का लगभग 50 फीसदी वोट बैंक है, इसके बावजूद भाजपा ने इस वर्ग की अनदेखी की है। ओ.बी.सी. से प्रत्याशी बनाने को लेकर 6 माह पूर्व सांसद शांता कुमार को पत्र लिखा गया था लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया और गद्दी समुदाय से संबंधित प्रदेश सरकार के मंत्री किशन कपूर को टिकट दिलवा दी गई।

चंद्र, नीरज या काजल को दी जाए टिकट

उन्होंने कहा कि अब हमारी मांग है कि कांग्रेस ओ.बी.सी. से संबंधित पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व सी.पी.एस. नीरज भारती या फिर पवन काजल को टिकट दी जाए। उन्होंने कहा कि चंद्र, नीरज या काजल को टिकट दी गई तो ओ.बी.सी. समुदाय जीत सुनिश्चित करेगा अन्यथा महासभा अपना प्रत्याशी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनावी रण में उतारेगी। 31 मार्च को महासभा की बैठक रखी गई है।  इससे पहले कांग्रेस ने ओ.बी.सी. वर्ग से किसी नेता को प्रत्याशी नहीं बनाया तो उसी दिन महासभा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।

Vijay