नशे के खिलाफ दौड़ा नूरपुर, जानिए युवाओं ने लोगों को क्या दिया संदेश (Video)

Wednesday, Oct 23, 2019 - 11:15 AM (IST)

नूरपूर (ब्यूरो): कांगडा की तहसील नूरपूर में ‘नूरपुर यूथ अगेंस्ट ड्रग्स’ संस्था ने नूरपूर में नशे के खिलाफ एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता लड़कों और लड़कियों दोनों वर्ग में सम्पन्न हुई। काफी संख्या में युवा इस मैराथन दौड़ का हिस्सा बने। इस मैराथन को एसडीएम नूरपुर सुरेन्द्र ठाकुर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव भवानी पठानिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया। वहीं मैराथन के समापन पर जो कि बचत भवन नूरपुर में हुई उसमें एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन मुख्यतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मैराथन दौड़ में लड़कों के वर्ग में मुहम्मद खान और लड़कियों के वर्ग में तान्या प्रथम रही। 

एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और नकद इनाम राशि के साथ सम्मानित किया। दोनों वर्गों में पहले दस स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। एसपी कांगड़ा ने नशे के खिलाफ युवा वर्ग द्वारा छेड़े के नशे के खिलाफ इस अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र प्रदेश के मुख्य प्रवेश द्वारा है और अगर जहां का युवा नशे के खिलाफ उठ खड़ा हुआ तो इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया वो जागरूक नागरिक का फर्ज अदा करते हुए किसी भी स्थल पर नशे खरीद फरोख्त वाले स्थानों की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नशे का खात्मा तभी सम्भव हो सकता है अगर उसमें समाज अपनी सहभागिता निभाए। उन्होंने कहा कि नूरपुर के युवाओं के इस अभियान की प्रेरणा प्रदेश के अन्य युवाओं को भी लेनी चाहिए और नशे के खिलाफ एक मजबूत अभियान छेड़ना चाहिए।



 

Ekta