ऊना में PG कॉलेज के बाहर NSUI ने फूंका सुक्खू का पुतला, जमकर की नारेबाजी (Video)

Thursday, Mar 08, 2018 - 05:27 PM (IST)

ऊना(अमित):NSUI प्रदेशाध्यक्ष करूण शर्मा को कांग्रेस से निष्काषित करने पर NSUI की ऊना इकाई ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पूतला फूंका। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मैदान से लेकर पीजी कॉलेज तक सुक्खू की शव यात्रा निकाली। पीजी कॉलेज ऊना के बाहर नारेबाजी के बीच NSUI कार्यकर्ताओं ने सुक्खू का पूतले को आग के हवाले कर दिया।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ने 11 मार्च तक NSUI प्रदेशाध्यक्ष करूण शर्मा के पार्टी विरोधी काम करने का सबूत या निष्कासन रद्द ना किया, तो 12 मार्च को प्रदेश के हर जिला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का पुतला जलाया जाएगा। अजय ने करूण शर्मा को पार्टी से निष्कासित करने के फैसले को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि करूण शर्मा को पार्टी से निकालने का फैसला एक पक्षीय व षडयंत्र पूर्ण है। इसके विरोध में मान सम्मान की लड़ाई लड़ी जा रही है।