NPSEA श्री नयना देवी खंड का पुनर्गठन किया गया

Sunday, Sep 26, 2021 - 04:33 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : श्री नैना देवी जी में रविवार को चूक रेस्ट हॉउस में पीडब्ल्यूडी श्री नैना देवी जी खंड का पुनगर्ठन किया गया; यह पुनर्गठन जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्धन की अध्यक्षता में किया गया। पुनर्गठन के लिए एनपीएसईए राज्य उपाध्यक्ष संजीव शर्मा मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था और उनके साथ बिट्टू और बलवीर को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। सर्वप्रथम नैना देवी खंड की कार्यकारिणी ने अपना इस्तीफा दिया उसके बाद कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें विजय कुमार को अध्यक्ष, सुरेश कुमार को महासचिव, राजेंद्र कुमार को वरिष्ठ उप प्रधान, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद, मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह, सह सचिव सोमचंद, सह कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, महालेखाकार बालकृष्ण, प्रेस सचिव दीप कुमार, संगठन सचिव महेंद्र कुमार, मुख्य योजनाकार दीपक वासुदेवा, आईटी सेल प्रभारी राजीव कुमार और बलदेव, मुख्य संरक्षक बलवीर को सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी विस्तार का अधिकार प्रधान विजय कुमार को दिया गया और 30 सितंबर से पहले कार्यकारिणी विस्तार के आदेश दिए गए। 

आज महिला विंग कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। जिसमें बबीता देवी को अध्यक्ष, मनीषा कुमारी को महासचिव, सीमा रानी को वरिष्ठ उपप्रधान, संगठन सचिव पूनम और सलाहकार अजीत कौर को चुना गया। इस बैठक में नैना देवी खंड के लगभग 60 लोगों ने भाग लिया और उन्होंने एपीएसईए हिमाचल प्रदेश के साथ होने वाले हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का प्रण लिया। बैठक को सर्वप्रथम राज्य उपाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान एक वादा निभाओ रैली की जाएगी। जिसमें कि प्रदेश की मौजूदा सरकार ने 2017 में वादा किया था कि वह सत्ता में आई तो 2009 की नोटिफिकेशन और पुरानी पेंशन बहाली के लिए कमेटी का गठन करेंगे। परंतु आज तक यह कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसलिए राज्य कार्यकारिणी ने यह फैसला लिया है कि प्रत्येक खंड से लोगों को धर्मशाला में होने वाली रैली के लिए ले जाया जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह ने एनपीएस की खामियों को पूरे हाउस के सामने रखा उन्होंने बताया कि 2 वर्ष की आयु के बाद यदि हमें ओपीएस नहीं मिलेगी तो हमारा बुढ़ापा कैसे कटेगा। इसलिए हम सब एकत्रित होकर प्रदेश सरकार को मनाएंगे यदि सरकार नहीं मानेगी तो हम सभी कर्मचारी इकट्ठे होकर ओपीएस के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्धन ने एनपीएस संगठन की आज तक की उपलब्धियों को सारे जनरल हाउस के सामने रखा जिसमें कि उन्होंने बताया यह संघर्ष 2010 से शुरू होकर अब ओपीएस बहाली पर ही खत्म होगा। 2011 में सीपीएफ का कटना हमारे डीए एरियर से शुरू हुआ था। 2015 में मेडिकल रिवरस्मेंट शुरू हुई थी 2017 में डीसीआरजी की नोटिफिकेशन एनपीए के द्वारा संभव हो पाई है। इसके साथ उन्होंने इस खंड में काफी संख्या में लोगों के जुटने पर सब का आभार व्यक्त किया है।
 

Content Writer

prashant sharma