NPS कर्मियों ने काले दिवस के रूप में मनाया नया साल, CM को भेजा ज्ञापन

Tuesday, Jan 01, 2019 - 03:43 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): कुल्लू जिला में सरकारी कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर नए साल के मौके पर काला दिवस मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद डोगरा की अध्यक्ष में कर्मचारियों ने डी.सी. कुल्लू यूनुस के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पुरानी पैंशन बहाली की मांग की। इस दौरान डी.सी. ने कर्मचारियों के ज्ञापन को शीघ्र मुख्यमंत्री को भेजने का आश्वासन दिया। एन.पी.एस. कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि डी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पुरानी पैंशन बहाली की मांग की है।

2004 के बाद कार्यरत कर्मचारी जता रहे विरोध

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2004 के बाद सरकारी विभागों में कर्मचारियों को नई पैंशन स्कीम में लिया गया है, जिसमें कर्मचारियों को एन.पी.एस. कर खामियों के कारण सेवानिवृत्ति के बाद लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पुरानी पैंशन में कर्मचारियों को अच्छे लाभ मिलते थे। प्रदेश में सभी कर्मचारी नई पैंशन को खत्म कर पुरानी पैंशन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2004 के बाद विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी नया वर्ष नहीं मना रहे हैं तथा काले बिल्ले लगातार विरोध जता रहे है। उन्होंने कहा कि नई पैंशन स्कीम में सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को 500 से 1500 रुपए तक पैंशन मिल रही है जिससे कर्मचारियों को बुढ़ापे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सी.एम. ने पैंशन कमेटी गठित करने की कही थी बात

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दृष्टिपत्र में पुरानी पैंशन योजना को लागू करने की बात की थी और कर्मचारियों ने धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री से मिलकर पुरानी पैंशन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एन.पी.एस. के कर्मचारी सभी जगह पर काले बिल्ले लगाकर काला दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से एन.पी.एस. को खत्म करने के लिए एक पैंशन कमेटी गठित करने की बात की थी। उन्होंने कहा कि एन.पी.एस. के सेवानिवृत कर्मचारी परेशानी में है तथा देश के लाखों कर्मचारियों ने रामलीला मैदान में बड़ी रैली की थी, जिससे केंद्रीय सरकार ने कुछ एन.पी.एस. में टैक्स हटा दिए हैं लेकिन उससे कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हो रही परेशानी

शिक्षा विभाग में तैनात सुनी शर्मा ने कहा कि नई पैंशन स्कीम के तहत सेवानिवृत्ति के बाद पैंशन धारकों को परेशानी हो रही है और कर्मचारियों को 500 से 1500 रुपए मिल रहे हैं जिससे बुढ़ापे में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कर्मचारी पुरानी पैंशन को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Vijay