अब ऊना में मिले दो शव, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:43 AM (IST)

ऊना : ऊना में सोमवार को एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शहर में दो शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी एक्टिव होगई है। दोनों स्थानों पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार ऊना में जो दो शव मिले हैं, उनमें से एक शव ऊना-हमीरपुर नेशनल हाइवे पर स्थित सुमुर ब्रिज के नीचे मिला है। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है। सुबह करीब 10 बजे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों ने शव को देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई और शव को पुलिस ने नीचे से बाहर निकाला। वहीं दूसरा शव ऊना के गगरेट में मिला है। इस शव की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News