अब त्रियुंड आना नहीं होगा आसान, सैलानियों को एंट्री टैक्स देने के साथ लेनी पड़ेगी परमिशन (Video)

Wednesday, Jun 13, 2018 - 04:37 PM (IST)

धर्मशाला: धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहरों में से एक है। धर्मशाला से लगभग 30-35 किलोमीटर पर एक खूबसूरत, शांत, धुंध के धुंए में लिपटा एक ट्रेकिंग रूट ऐसा है जो न केवल बच्चों को पसंद आएगा बल्कि आपको भी आकर्षित करेगा। यह समुद्र तल से 2842 मीटर की ऊंचाई पर स्थित विश्व प्रसिद्ध त्रियुंड है। इसको धर्मशाला का मुकुट कहा जाता है। यह ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक जगह पर स्थित है। यह चारों ओर बर्फ से ढके धौलाधार के पहाड़ों से घिरा है।  


त्रियुंड की खूबसूरती को बनाए रखने और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रशासन ने योजना तैयार की है। खास बात यह है कि अब विश्व प्रसिद्ध त्रियुंड में ट्रैकिंग पर जाने वाले पर्यटकों को 50 रुपए एंट्री टैक्स देना होगा। प्रशासन ने ग्लू में चैक पोस्ट बना दी है और जुलाई माह से एंट्री टैक्स शुरू हो जाएगा। एक वक्त में सिर्फ 200 सैलानी ही त्रियुंड जाकर टेंट लगा सकते हैं। इससे पहले सैलानी अपनी मनमर्जी से यहां पर आते-जाते थे जिन पर किसी की कोई भी पांबदी नहीं थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब प्रशासन ने इस पर पूरी पाबंदी लगा दी है।


बताया जाता है कि हर महीने यहां हजारों सैलानी आते हैं लेकिन अब चैक पोस्ट के माध्यम से होकर 200 ही जा पाएंगे। प्रशासन यहां सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए बायो शौचालय स्थापित करने की योजना बना रहा है। ताकि यहां आने जाने वालों को कोई मुश्किलों का सामना न करना पड़े। यहां तक सोलर पम्प के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। धर्मशाला वन विभाग के डीएफओ ने बताया कि अब यहां सैलानियों को जाने से पहले विभाग से इजाजत लेनी पड़ेगी। वहीं यहां लोगों को सफाई व्यवस्था के लिए भी जागरुक किया जाएगा।


 

Ekta