अब और भी आरामदायक होगा HRTC की बसों में सफर, पढ़ें पूरी खबर

Sunday, Jan 22, 2017 - 10:40 PM (IST)

शिमला: पर्यटकों सहित प्रदेश के लोगों का अब हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सफर और भी आरामदायक होने वाला है। जल्द ही अब एच.आर.टी.सी. के बेड़े में 30 डीलक्स बसें शामिल होने जा रही हैं। इन बसों की खरीद की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और निगम द्वारा पहले खरीदी गई डीलक्स बसों के स्थान पर रिप्लेस किया जाएगा। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से इन डीलक्स बसों को बाहरी राज्यों के लिए भी चलाया जाएगा। निगम के पास वर्तमान में जो 30 डीलक्स बसें हैं वे करीब 10 से 12 लाख किलोमीटर चल चुकी हैं।

2 वाई 2 सीटों से लैस होंगी बसें
परिवहन निगम जो नई बसें खरीदने जा रहा है वे सभी बसें 2 वाई 2 सीटों के साथ लैस होंगी। नई सभी 30 बसों की सीटों का लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया गया है। यात्रियों को आसानी के साथ बैठने के लिए यह सभी सीटें काफी खुली होंगी। इन बसों का किराया आर्डनरी बसों की तुलना में थोड़ा ही अधिक होगा।